{"_id":"617b0ae61284b876d70587bf","slug":"congress-leader-patole-says-bjp-government-trying-to-brand-ambedkarites-as-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: कांग्रेस ने कहा- अंबेडकरवादियों को नक्सली साबित करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हमला: कांग्रेस ने कहा- अंबेडकरवादियों को नक्सली साबित करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार
Fri, 29 Oct 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:13 AM IST
सार
पटोले ने कहा कि डॉ अंबेडकर दलितों को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लेकर आए। वह संविधान के मुख्य शिल्पकार थे, लेकिन अब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इसे बदलने के लिए कदम उठा रही है।
विज्ञापन
नाना पटोले, अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश कमेटी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बी आर अंबेडकर के अनुयायियों को नक्सली बताने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
पटोले महाराष्ट्र में ही कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में सत्ता में आने के बाद जानबूझ कर दिवंगत डॉ. अंबेडकर के राजनीतिक स्थान को और कम करने का एक प्रयास किया है।
विज्ञापन
आगे कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर दलितों को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लेकर आए। वह संविधान के मुख्य शिल्पकार थे, लेकिन अब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इसे बदलने के लिए कदम उठा रही है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी राजनीति में सामाजिक न्याय द्वारा निर्देशित रही है।
विज्ञापन
बता दें कि पटोले पहले भारतीय जनता पार्टी से सांसद थे, लेकिन 2017 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 11 जनवरी 2018 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बागी नेता के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले पटोले कई पार्टियों में अपनी राजनीति को चमका चुके हैं।
उन्होंने शिवसेना के नेता के तौर पर भी काम किया है। 2014 का लोकसभा चुनाव नाना पटोले ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को हराया था। लेकिन पीएम मोदी के खिलाफ लगातार बयान देने के कारण भाजपा ने इन्हें अलग-थलग कर दिया। जिसके बाद इन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।