फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader ManishTewari used abusive words against pm narendra modi

जन्मदिन पर पीएम का अपमान, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोदी पर किए अश्लील ट्वीट

Sun, 17 Sep 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Congress leader ManishTewari used abusive words against pm narendra modi
Congress leader ManishTewari - फोटो : social media
दिग्विजय सिंह के बाद अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। पीएम के जन्मदिन पर मनीष तिवारी ने आपत्तिजनक ट्वीट किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी का नाम लेते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। ट्वीट में पीएम को लेकर मनीष तिवारी ने ऐसे गंदे, अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है जिनका जिक्र यहां नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी से संबधित एक विडियो शेयर किया। विडियो में मोदी किसी दूसरे देश के राष्ट्रगान के दौरान चलते हुए दिखाए दे रहे हैं। विडियो शेयर करने के बाद दीपक कुमार सिंह नाम के यूजर ने इस पर आपत्ति जताते हुए तिवारी को तीखा जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार ने ट्वीट में लिखा कि '' आप मोदी को देशभक्ति न सिखाइए... चा...चा? उन्हें महात्मा गांधी भी नहीं सिखा सकते। मोदी के डीएनए में..बस आप कितने नीचे गिर सकते हो देख लिया।'' इस पर मनीष तिवारी भड़क गए और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया और मोदी के फॉलोवर्स को भक्त कहकर संबोधित करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि "इसको कहते हैं #$#$.. को भक्त बनाना और भक्तों पर परमानेंट #$#$.. बनाना। उन्हें महात्मा भी देशभक्ति नहीं सिखा सकते।''

मनीष तिवारी ने दीपक कुमार सिंह के ट्वीट की उस लाइन का मजाक उड़ाया जिसमें उसने कहा था कि‍ नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी भी देशभक्त‍ि नहीं सि‍खा सकते हैं।


दूसरी ओर इससे पहले पीएम मोदी के लिए कुछ इसी तरह का ट्वीट कर चुके दिग्विजय ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना तो दी, मगर इसके साथ ही तंज करना भी नहीं भूले।


उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं, भगवान उन्हें उनकी गलतियों को स्वीकारने और उसे ठीक करने की बुद्घि दे। दिग्विजय  पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों वाला ट्वीट कर चुके हैं। विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट मानने से इंकार करते हुए कहा था कि उन्होंने किसी के ट्वीट को रीट्वीट किया है। 



वहीं तिवारी का ट्वीट सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया, भाजपा ने मनीष तिवारी के ट्वीट की कड़ी आलोचना की। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि हम मनीष तिवारी को जानते हैं, वह एक समझदार इंसान हैं। लेकिन लगता है उन्हें कांग्रेस के अर्द्धसाक्षर नेताओं से ऐसा करने के लिए कहा गया है। वे लोग बीजेपी को मजबूत बनते देख दुखी हो रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, "यह बहुत दुखद है। कांग्रेस इतने वर्षों तक सत्ता में रही है और मनीष तिवारी एक वकील हैं, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री हैं और कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ताओं में से एक हैं। ऐसे में जब इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जाता है,  तो बहुत दुख होता है कि राजनीति का स्तर आखिर कांग्रेस में कहां चला गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed