फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Karti Chidambaram on CBI raids denies allegations on visa issue news in Hindi

Karti Chidambaram: सीबीआई की छापेमारी पर बोले कार्ति चिदंबरम, मैं डरता नहीं हूं, वीजा मामले से मेरा संबंध नहीं

Tue, 24 May 2022 10:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 May 2022 10:40 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने मंगलवार को अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और सीबीआई छापेमारी को लेकर केंद्र पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress leader Karti Chidambaram on CBI raids denies allegations on visa issue news in Hindi
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने अपने परिसरों पर सीबीआई की छापेमारियों को लेकर मंगलवार को कहा कि मुझे इस बात से डर नहीं लगता है कि केंद्र सरकार एक बार फिर एजेंसियों का इस्तेमाल मुझ पर अपमानजनक और पूरी तरह से झूठे कार्यों का आरोपी बनाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरा इस वीजा घोटाला मामले से कोई भी संबंध नहीं है। मैं इन सभी आरोपों को अस्वीकार करता हूं।

विज्ञापन


यह मामला साल 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से संबंधित एक कथित घोटाला है। उस समय कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। इस मामले में कार्ति बुधवार को सीबीआई के सामने पेश हो सकते हैं।
विज्ञापन


कार्ति सुप्रीम कोर्ट और एक विशेष सीबीआई अदालत की अनुमति से ब्रिटेन और यूरोप की यात्रा पर गए थे। सीबीआई अदालत के आदेश के अनुसार भारत लौटने के 16 गंटे के अंदर उन्हें सीबीआई पूछताछ में शामिल होना है। कार्ति मंगलवार को अपनी विदेश यात्रा से लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला कार्ति और उनके करीबी एस भास्कररमन को वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा रिश्वत के रूप में दिए जाने के आरोपों से जुड़ा है। यह कंपनी पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी। सीबीआई के मुताबिक, बिजली परियोजना की स्थापना का काम एक चीनी कंपनी कर रही थी और यह काम समय से पीछे चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed