फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Kapil Sibal on Chinese incursion, PM Modi should openly condemn China, whole country stands together

सीमा विवाद पर बोले सिब्बल- पीएम मोदी खुलकर करें चीन की निंदा, पूरा देश साथ खड़ा

Sat, 27 Jun 2020 02:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 27 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Kapil Sibal on Chinese incursion, PM Modi should openly condemn China, whole country stands together
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो) - फोटो : self

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है। वह सरकार को इस मुद्दे पर घेरते हुए कह चुकी है कि यह विवाद सरकार की विफल रणनीति का परिणाम है। वहीं, शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन द्वारा हमारे क्षेत्र में घुसपैठ और कब्जा करने की खुल कर निंदा करें तथा देश को बताएं कि कब्जा करने वालों को पीछे हटाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन भी चीन के कब्जे में नहीं जानी चाहिए। अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश खड़ा है।
विज्ञापन



सिब्बल ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कूटनीति और आर्थिक कदमों के माध्यम से इस मामले में सफलता मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: चीन की खुराफात से आई आफत, लद्दाख में भारत से उलझे ड्रैगन को अमेरिकी जहाजों ने समुद्र में घेरा 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या वह सैन्य कार्रवाई की पैरवी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैं सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं दे रहा हूं। मैं सिर्फ त्वरित कार्रवाई यानी त्वरित समाधान की बात कर रहा हूं। फैसला सरकार को करना है। 

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारी सीमा में घुसा है, और न ही हमारी किसी चौकी पर कब्जा हुआ। जबकि कई रक्षा विशेषज्ञ उपग्रहों के जरिए ली गई तस्वीरों के हवाले से कुछ और कह रहे हैं। 

सिब्बल ने दावा किया कि चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। यह पहली बार है कि चीन ने पूरी गलवां घाटी पर दावा किया है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान वाई जंक्शन पर चीन के सैनिकों का कब्जा है। जिस स्थान पर हमारे जवान शहीद हुए, उसी जगह पर चीनी सैनिकों ने टैंट बना लिया है और दूसरे निर्माण कार्य कर लिए हैं। 


यह भी पढ़ें: लेह में भारतीय वायुसेना का सैन्य अभ्यास, एलएसी पर बढ़ाई हवाई गतिविधियां

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चीन की ओर से हमारे क्षेत्र में घुसपैठ की खुलकर निंदा क्यों नहीं करते? हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री चीन की इस घुसपैठ की निंदा करें। हम सब उनके साथ हैं। 

कांग्रेस नेता ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री जी आप देश को संबोधित करें और देश को कहें कि हमारी मातृभूमि पर कब्जा करने वालों को पीछे हटाकर रहेंगे। पूरा देश आपके साथ खड़ा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed