फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Jairam Ramesh alleges: BJP is giving benefits to its people the wrong way

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का आरोपः गलत तरीकों से अपनों को फायदा पहुंचा रही है भाजपा

Sat, 11 Aug 2018 07:51 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Jairam Ramesh alleges: BJP is giving benefits to its people the wrong way
जयराम रमेश (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी सत्ता में होने का फायदा उठा रही है और अपने चहेतों के लिए सरकारी खजाना लुटा रही है। जयराम ने कहा कि टेंपल एंटरप्राइजेस नाम की एक कंपनी को गलत तरीके से 95 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया। इस कंपनी का संबंध पार्टी के अध्यक्ष से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव नामांकन के दौरान अपने शपथपत्र में इस कंपनी के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया था। जयराम रमेश का कहना है कि वे इस मुद्दे पर चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में जयराम रमेश ने कहा कि टेंपल एंटरप्राइजेस कंपनी पहले भी कई कारनामे कर चुकी है। दो साल तक घाटे में चलने के बाद कंपनी ने तीसरे साल में पचास हजार रुपये का व्यापार किया था। चौथे साल में कंपनी का व्यापार 81 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पांचवें साल में वह कंपनी बंद हो गई। इसके बाद कुसुम फिनसर नाम की एक नई कंपनी बनाई गई जिसकी नेटवर्थ छह करोड़ रुपये थी और इसे बैंक से 95 करोड़ रुपये का ऋण भी मिला। 
विज्ञापन

जीआईडीसी ने छह करोड़ की जमीन लीज पर दे दी

जयराम रमेश नेता ने कहा, गुजरात इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कोरपोरेशन (जीआईडीसी ) ने मई 2017 में साणंद के निकट टेंपल एंटरप्राइजेस के प्रमोटर को छह करोड़ की जमीन लीज पर दी थी। खास बात यह है कि उस जमीन पर कोई काम शुरू नहीं हुआ था। लेकिन एक माह बाद इस जमीन पर 17 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया। यह ऋण कालूपुर सहकारी बैंक से दिया गया जिसके चेयरमैन नितिन पटेल हैं। जयराम का आरोप है कि कुसुम फिनसर द्वारा हर साल दी जाने वाली रिपोर्ट अभी तक पेश नहीं की गई है।

इतना ही नहीं, कंपनी ने इंडियन रेन्यूवेबल एनर्जी डेवलेपमेंट एजेंसी (ऊर्जा मंत्रालय की संस्था) से 10.50 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया। इस कंपनी को ऊर्जा के क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं था, इसके बावजूद उसे वायु ऊर्जा की सुविधा लेने वाला यंत्र लगाने के लिए पैसा दे दिया गया। बैंक का नियम है कि पांच करोड़ से ज्यादा रुपया किसी को नहीं दे सकते, लेकिन यहां इस नियम का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed