कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार अस्पताल में भर्ती, कई दिन रहे थे ईडी की हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार को तबीयत बिगड़ने की वजह से शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और उनके शुगर का स्तर भी स्थिर नहीं है।
Karnataka: Congress leader DK Shivakumar has been admitted to Apollo Hospital in Bengaluru, on suggestion of doctors following high blood pressure and variations in his sugar level. (File pic) pic.twitter.com/kaAgyd3zdf
— ANI (@ANI) November 1, 2019विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार कई दिनों तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें मनी लांड्रिंग मामले में जमानत दे दी थी। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
शिवकुमार ने 30 सितंबर को जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिवकुमार को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था।