अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का एलान, नहीं लड़ेंगे टिक टॉक का मुकदमा
कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि वह इस बार टिक टॉक की ओर से मुकदमा नहीं लड़ेंगे। सिंघवी ने बुधवार को कहा, 'मैं टिक टॉक की ओर से पेश नहीं होने जा रहा हूं। मैंने एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट में टिक टॉक के लिए मुकदमा लड़ा था और जीता था। मैं इस मामले में शामिल नहीं होना चाहता हूं।'
I will not be appearing for TikTok. I had appeared for them in a case one year ago and won in Supreme Court. I don’t intend to appear in this one: Senior lawyer and Congress leader Abhishek Manu Singhvi
विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/582XzN7m5d— ANI (@ANI) July 1, 2020
बता दें कि भारत सरकार ने चीन के साथ जारी सीमा तनाव के बीच डाटा सुरक्षा के मुद्दे का हवाला देते हुए 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित एप्स की सूची में टिक टॉक, हेगो और कैमस्कैनर जैसे एप्स भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय थे।
इससे पहले पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी टिक टॉक की ओर से मुकदमा लड़ने से इनकार कर चुके हैं। रोहतगी ने बुधवार को कहा कि चीनी कंपनी ने उनसे मामले की पैरवी के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने उसकी ओर से भारत सरकार के खिलाफ खड़ा होने से मना कर दिया।