फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Kerala working MP M.I. Shanavas passes away

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद शानवास का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 21 Nov 2018 07:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
Congress Kerala working MP M.I. Shanavas passes away
M.I. Shanavas
केरल में बुधवार को कांग्रेस सांसद एमआई शानवास का निधन हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक वह चेन्नई, तमिलनाडु के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद और एमआई शानवास की उम्र 67 साल हो चुकी थी। उन्होंने बुधवार को चेन्नई के डॉ. रॉय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उनकी पैनक्रिया सर्जरी होनी थी। लंबे समय से वे स्वास्थ्य समस्या से घिरे हुए थे। वह 2 नवंबर को लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी भी करा चुके थे। इससे एक दिन पहले ही उन्हें जिगर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण के कारण वह गंभीर रूप से बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका पार्थिव शरीर बुधवार को एर्नाकुलम उत्तर रेलवे स्टेशन पर नूर जहां मंजिल से चेन्नई पहुंचाया जाएगा। गुरुवार सुबह 10 बजे, कब्रिस्तान एर्नाकुलम थॉटम में उनका शरीर दफनाया जाएगा।  शानवास का जन्म 22 सितंबर, 1951 को प्रसिद्ध वकील इब्राहिम कुट्टी और नूरजहान बेगम के घर हुआ था। उनकी पत्नी जुबैदियत है जिनसे उन्हें दो बच्चे हसीब, अमीना हुए। 

शानवास का राजनीतिक कॅरियर 1978 से शुरू होता है। उन्होंने 1978 में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, 1983 में केपीसीसी संयुक्त सचिव और 1985 में केपीसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

1987 में वडाक्केकर में, फिर 1991 के पट्टांबी के विधानसभा चुनावों में और फिर 1999 में पिरवाय्या लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा।  

2009 के लोकसभा चुनाव में, शानवास ने केरल से अधिकांश इलाकों में जीत दर्ज की। शानवास ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1,53,439 मतों से पराजित किया था। फिर 2014 के चुनावों में शनावास ने 20870 मतों से जीत दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed