फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress issues three-line whip to party MPs for Winter Session of Parliament 2021

कांग्रेस: शीतकालीन सत्र के दौरान सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का आदेश, जारी किया गया व्हिप 

Sat, 27 Nov 2021 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Nov 2021 09:21 AM IST
सार

कांग्रेस ने लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। सभी को सदन की कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने को कहा गया है। 
 

विज्ञापन
Congress issues three-line whip to party MPs for Winter Session of Parliament 2021
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

29 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसके तहत सभी सांसदों को दोनों सदनों की कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर से कहा गया है कि राज्यसभा में चर्चा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाएगा। इसलिए सुबह 11 बजे से सदन स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें। साथ ही पार्टी के रुख का समर्थन करें। इसी तरह का व्हिप लोकसभा में भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह का व्हिप भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया गया है और संसद के पहले दिन उनसे उपस्थित रहने को कहा गया है। 

26 नए विधेयक पेश करेगी भाजपा 
संसद के शीतकालीन सत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 26 नए विधेयक पेश करने की योजना बनाई गई है। इन विधेयकों में कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक भाजपा की प्राथमिकता पर रहेगा। मोदी कैबिनेट की ओर से इस कानून की वापसी के प्रस्ताव पर पिछले दिनों मुहर लगा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed