फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress is saving its core voters and old workers in Nyay Yatra

Delhi Nyay Yatra: न्याय यात्रा में अपने कोर मतदाताओं, पुराने कार्यकर्ताओं को सहेज रही कांग्रेस

Sun, 24 Nov 2024 07:03 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 24 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

Delhi Nyay Yatra: पार्टी ने 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर दिल्ली के तालकटोरा मैदान में एक बड़ी सभा करने का निर्णय किया है। इस सभा में पार्टी के केंद्रीय नेता पहुंच सकते हैं। इसके बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियों में तेजी आ सकती है। 

विज्ञापन
Congress is saving its core voters and old workers in Nyay Yatra
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपने उन पुराने कार्यकर्ताओं-नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश भी कर रही है जो इस महत्त्वपूर्ण घड़ी में उसके साथ खड़े हो सकते हैं और पार्टी को मजबूती दे सकते हैं। यात्रा में अभी भीड़ कार्यकर्ताओं या संगठन से जुड़े लोगों का ही ज्यादा है, लेकिन पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि जैसे ही पार्टी के केंद्रीय नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे, आम लोगों की संख्या उसकी सभाओं में बढ़ती जाएगी।   
विज्ञापन


पार्टी ने 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर दिल्ली के तालकटोरा मैदान में एक बड़ी सभा करने का निर्णय किया है। इस सभा में पार्टी के केंद्रीय नेता पहुंच सकते हैं। इसके बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियों में तेजी आ सकती है। 
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव दिल्ली न्याय यात्रा में उन्हीं जमीनी मुद्दों को उठा रहे हैं जिसकी आम आदमी को सबसे अधिक आवश्यकता है। इन्हीं मुद्दों पर हमला कर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में उसका जनाधार छीना था। इससे आम लोग उससे जुड़ रहे हैं और पार्टी को इससे सफलता भी मिल रही है। लेकिन यह वोट में कितना बदलेगा, यह देखने वाली बात होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को दिल्ली न्याय यात्रा के तीसरे चरण में 17वें दिन अम्बेडकर विधानसभा से यात्रा की शरुआत की। यात्रा साई बाबा मंदिर, शनि मंदिर, लक्ष्मी मार्केट, खानपुर बस डिपो से होते हुए जैतपुर रोड पर समाप्त हुई। इस दौरान देवेंद्र यादव आम लोगों से बातचीत कर रहे हैं, वे उनके दर्द और समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वासन दे रहे हैं। 


देवेन्द्र यादव ने कहा कि कॉंग्रेस की दिल्ली सरकार ने 1797 अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण का काम शुरू किया था। मोदी सरकार के शुरुआती 5 वर्षों में आरोप-प्रत्यारोप को छोड़ इस पर कोई काम नहीं हुए। मालिकाना हक दिलाने का वादा कर उन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी मजबूत भूमिका से इस स्थिति को बदलने के लिए काम करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed