{"_id":"5ffcf8bb6218f6410c17408d","slug":"congress-is-organizing-a-conference-to-make-inroads-into-brahmins-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ब्राह्मणों में पैठ बनाने के लिए कांग्रेस आयोजित कर रही है महासम्मेलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी में ब्राह्मणों में पैठ बनाने के लिए कांग्रेस आयोजित कर रही है महासम्मेलन
Tue, 12 Jan 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खुद को जातिगत राजनीति से अलग बताती रही कांग्रेस यूपी में ब्राह्मणों के बीच पैठ बनाने के लिए अब राज्य में ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित कर रही है। पार्टी नेता जितिन प्रसाद ब्राह्मणों से जुड़े सरोकारों पर खुलकर बोलते रहे हैं और आयोजनों में खुलकर शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में 17 जनवरी को सुल्तानपुर में ब्राह्मण महासम्मेलन होने जा रहा है। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि ब्राह्मण समाज को साथ लिए बिना राज्य में खो चुके अपने आधार को वापस पाना मुश्किल है। ब्राह्मण मतदाताओं के बूते ही कांग्रेस ने राज्य में राजनीति की है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद लंबे समय से राज्य इकाई से अलग अपनी जातिगत राजनीति को धार देने में जुटे हैं। बतौर ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक प्रसाद ने ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित कर पार्टी की मजबूती के साथ खुद को भी राज्य में स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन