{"_id":"62f74dcd9c6af47a3f78af24","slug":"congress-interim-president-sonia-gandhi-tests-positive-for-covid19-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, दो महीने में दूसरी बार संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, दो महीने में दूसरी बार संक्रमित
Sat, 13 Aug 2022 10:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:04 PM IST
सार
Sonia Gandhi COVID 19 Positive: इससे पहले दो जून को भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसकी पुष्टि पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने की है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, दो जून को भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। वहीं, बीते बुधवार को प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं थीं। वह भी फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें तीन जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संकमित
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संकमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित होने में असमर्थता जताई है। इसकी वजह उन्होंने कोरोना से संक्रमित होना बताया है।
फारूक अब्दुल्ला ने भी संक्रमित
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए। पार्टी के एक नेता ने कहा कि श्रीनगर के 85 वर्षीय सांसद कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वे ठीक हैं और उन्होंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब्दुल्ला ने पहली बार पिछले साल अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए थे।
कल ही तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वह कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे। इस दौरान उन्होंने सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की थी। इसके ठीक एक दिन बाद सोनिया गांधी संक्रमित पाई गई हैं।