फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress in all three states will show power for Oath

तीन राज्यों में सीएम पद की शपथ आज, कांग्रेस दिखाएगी खुद की ताकत

Mon, 17 Dec 2018 07:08 AM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला, भोपाल/जयपुर/रायपुर 
अमर उजाला, भोपाल/जयपुर/रायपुर  Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Dec 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
Congress in all three states will show power for Oath
कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा से छीने तीनों राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सोमवार को शपथ ग्रहण के बहाने खुद की ताकत तो दिखाएगी ही, कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा विरोधी दलों की एकजुटता का भी संदेश देगी। राजस्थान में सुबह 10 बजे अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ दोपहर 1:30 बजे और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल शाम 5 बजे कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भोपाल जाएंगे। भोपाल में कमल नाथ के शपथ ग्रहण के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ रायपुर जाएंगे। सभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


देर शाम अशोक गहलोत शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली लौटेंगे। समझा जा रहा है कि 18 तारीख तो अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का नाम, विभाग फाइनल करने के बाद वह जयपुर लौट आएंगे। सब ठीक रहा तो 19 दिसंबर को मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीनों मुख्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ महा गठबंधन में शामिल होने वाले विपक्षी दलों के प्रमुख नेता आसानी से पहुंच सकें, इसलिए समय अलग-अलग रखा गया है।

राजस्थान : नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10 बजे जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर होगा। राज्यपाल कल्याण सिंह, अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। गहलोत ने इससे पूर्व दोनों बार मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में ही ली थी, लेकिन इस बार भाजपा की तरह शपथ ग्रहण समारोह बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है। 

समारोह में राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा प्रमुख मायावती, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला सहित विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व एचडी देवगौड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रह सकते हैं।



मध्य प्रदेश : कमलनाथ को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राजधानी भोपाल में भेल के जंबूरी मैदान पर दोपहर 1:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। कांग्रेस राज्य में 15 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है, लिहाजा पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार कमलनाथ अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रियों की शपथ संभवतया 21 दिसंबर को होगी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने आने की स्वीकृति दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित यूपीए के घटक दलों के नेताओं व देश के उद्योगपतियों के भी आने की संभावना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed