{"_id":"577278ee4f1c1bcb7379c335","slug":"congress-hits-out-at-modi-over-his-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के निशाने पर पीएम मोदी, इंटरव्यू को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के निशाने पर पीएम मोदी, इंटरव्यू को लेकर उठाए सवाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। समाचार चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेरा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू के दौरान कई अहम मुद्दों पर जवाब नहीं दिए। कई मुद्दों पर उनकी टिप्पणियां अधूरी ही रही।
गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि उन्होंने मोदी सरकार की जमकर फजीहत कराई। खासकर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य वित्तीय सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और वित्तीय मामलों के सचिव शक्तिकांत दास का मामला अहम है।
स्वामी की टिप्पणियों के बावजूद भी प्रधानमंत्री ने उनके साथ बच्चे जैसा सलूक किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जैसे एक मां, बच्चे की गलती उसे गोद में उठा लेती है।

स्वामी के बहाने मोदी पर कांग्रेस का निशाना
कांग्रेस नेता कहा कि 'लातों के भूत, बातों से नहीं मानते'। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके साथ-साथ कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी जमकर सवाल खड़े किए।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दो साल में कई बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बातचीत शुरू करने की कोशिश की, लेकिन हमें इन दो साल में क्या हासिल हुआ? आजाद ने कहा कि इस सरकार के सत्ता में आने से पहले कश्मीर में आतंकवाद बिल्कुल खत्म हो गया था। अब, पिछले दो साल में यहां आतंक ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिस तरह से कश्मीर में हिंसा हो रही है ऐसे लग रहा है हम 90 के दौर में वापस लौट रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने चीन के साथ भारत के संबंध पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने चीन के साथ राजनयिक तौर पर कई समझौते किए। जिनपिंग को झुला भी झुलाया, बावजूद इसके हमें उनसे कोई सहयोग नहीं मिला। आखिर ये कैसी विदेश नीति है?