{"_id":"6505a8dd0f7343dc5e0dbf53","slug":"congress-has-made-serious-allegations-against-the-government-regarding-one-rank-one-pension-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"One Rank One Pension: कांग्रेस का सरकार पर वार, योजना लागू करने का तरीका ठीक नहीं, बड़े पैमाने पर विसंगतियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
One Rank One Pension: कांग्रेस का सरकार पर वार, योजना लागू करने का तरीका ठीक नहीं, बड़े पैमाने पर विसंगतियां
Sat, 16 Sep 2023 06:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:38 PM IST
सार
वन रैंक वन पेंशन लागू करने के तरीके को लेकर सरकार पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, क्या यह यूपीए सरकार के दौरान जारी अधिसूचना की मूल भावना के अनुरुप किया गया था। अगर ऐसा होता तो शायद बड़े पैमाने पर विसंगतियां सामने नहीं आती।
विज्ञापन
Congress
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार पर हमला बोले हुए कांग्रेस नेता और कर्नल(सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने कहा, पिछले माह राहुल गांधी ने मोटरसाइकिल से लद्दाख की यात्रा की थी। उस दौरान पूर्व सैनिकों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की। । यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रीय नेता ने लद्दाख को इतने व्यापक रूप से कवर किया है। इसने चीन को एक मजबूत संदेश भेजा है कि लद्दाख 'भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है'।
विज्ञापन
कांग्रेस का सरकार की योजनाओं पर तीखा हमला
कांग्रेस नेता रोहित चौधरी कहते हैं कि लद्दाख दौरे में राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की । इस दौरान उन्होंने, पूर्व सैनिकों को बताया कि कैसे वन रैंक वन पेंशन को गलत तरीके से लागू किया गया। साथ ही ये भी बताया कि अग्निवीर योजना ने कैसे देश की सुरक्षा और अखण्डता को खतरे में डाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हालांकि किसी को भी वास्तविक वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) नहीं मिला है, जो भी लाभ दिए गए हैं, वे जेसीओएस और ओआरएस के लिए उनके वैध अधिकार के अनुसार कम हैं।
विज्ञापन
कनिष्ठ कैडरों में बड़े पैमाने पर नाराजगी
सरकार पर हमला बोले हुए कांग्रेस नेता रोहित चौधरी कहते हैं कि जेसीओ और अन्य रैंकों को कम लाभ दिए जाने से रक्षा बिरादरी के कनिष्ठ कैडरों में बड़े पैमाने पर नाराजगी पैदा हो रही है। जिसने कैडरों के बीच विभाजन पैदा कर दिया है। यह देश के रक्षा बलों के लिए अच्छा नहीं है।
हमारी एक ही मांग विसंगतियों को करें दूर
सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता रोहित चौधरी ने कहा, हमारी केंद्र सरकार से एक ही मांग हैं कि वह वन रैंक वन पेंशन विसंगतियों को बिना किसी देरी के तुरंत ठीक कर दें। केंद्र सरकार है जो विभाजन पैदा कर रही है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपनी गलतियों को ठीक करें।