फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress govts underplayed Netaji Subhash Chandra Bose's contribution, legacy: Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले: कांग्रेस सरकारों ने नेताजी के योगदान और विरासत को कमतर आंका

Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने आजादी के कई नायकों के बलिदान और उपलब्धियों को राजनीतिक और वंशवादी विचारों के कारण हमेशा कमतर आंका।  

विज्ञापन
Congress govts underplayed Netaji Subhash Chandra Bose's contribution, legacy: Jitendra Singh
जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाया कि उसने वंशवादी राजनीति के चलते नेताजी सुभाषचंद्र बोस के योगदान और विरासत को कम करके आंका। जितेंद्र सिंह नॉर्थ ब्लॉक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके योगदान को लेकर आयोजित एक प्रदर्शन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये कार्यक्रम  गुमनाम नायकों के गौरव को बहाल करने और इतिहास द्वारा किसी भी कारण से उनके साथ किए गए अन्याय को दूर करने का एक अवसर है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार पटेल सहित गुमनाम नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें याद दिलाने के लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनके बलिदान और उपलब्धियों को राजनीतिक और वंशवादी विचारों के कारण लगातार कांग्रेस सरकारों द्वारा हमेशा कमतर आंका गया।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से मोदी द्वारा दिए गए आह्वान का भी उल्लेख किया, जब उन्होंने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के महत्व को याद दिलाया था और इसे अमृत महोत्सव बताया था। साथ ही अगले 25 साल के लिए एक रोडमैप तैयार करने की भी सलाह दी थी जब स्वतंत्र भारत 100 साल का हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed