फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress gave valentines day wishes to prime minister modi through video

कांग्रेस ने पीएम मोदी को किया वेलेंटाइन डे विश, वीडियो में ली चुटकी

Thu, 15 Feb 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Congress gave valentines day wishes to prime minister modi through video
नरेंद्र मोदी

14 फरवरी को पूरे देश में जोर-शोर और उत्साह के साथ सभी उम्र और वर्ग के लोगों ने प्यार के त्योहार वेलेंटाइन डे मनाया। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक वीडियो के जरिए शुभकामनाएं दीं। वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया- प्रिय मिस्टर मोदी हमारी तरफ से आपको वेलेंटाइन डे की शुभकानमनाएं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने पीएम और उनकी सरकार को कालेधन और भ्रष्टाचार के वादे को पूरा ना करने की वजह से आलोचना की है। वीडियो में कांग्रेस ने मोदी से जुमले नहीं बल्कि प्यार फैलाने के लिए कहा है। सभी भारतीयों को एक समान प्यार करने की अपील की है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कभी उनके मन की बात भी सुनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मोदी को सलाह देते हुए कहा कि वह उस तरह के वादे करें जिन्हें निभा सकें। इसके अलावा पीएम को नफरत के साथ ब्रेकअप करने के लिए और गले कम लगाने और काम ज्यादा करने की नसीहत दी है। पार्टी की शुभकामनाओं को दिखाने के लिए वीडियो में पहला नशा, पहला खुमार गाने का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed