कर्नाटक चुनाव 2018: अमित शाह पर कांग्रेस का गंभीर आरोप, 'राजू की हत्या पर चली चाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कल अमित शाह की गलतियां पकड़ रही कांग्रेस ने फिर कर्नाटक चुनाव को अपने पक्ष में भुनाने के लिए नया आरोप मढ़ा है। कर्नाटक में कांग्रेस ने अमित शाह पर सीधे चुनाव आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक शिकायत करते हुए कहा है कि शाह ने कार्नाटक में वोटों के ध्रुवीकरण की चाल चली है।
#Karnataka Pradesh Congress Committee files complaint with Election Commission against BJP President Amit Shah citing violation of model code of conduct;says Shah handed over a cheque of Rs 5 lakhs to family of killed RSS worker Raju with an intention to polarise voters in Mysuru pic.twitter.com/1opS6GrI6E
— ANI (@ANI) March 30, 2018विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से ये दावा किया है कि मैसूर के वीएचपी कार्यकर्ता के. राजू की मौत पर शाह ने चुनावी फायदा उठाने की कोशिश की है। बता दें कि राजू इसी साल मार्च में मारे गए। जिसके बाद चुनाव को देखते हुए राजू की हत्या पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस का गंभीर आरोप है कि शाह ने इस मुद्दे को फंड किया है ताकि इससे वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके।
कांग्रेस का कहना है कि शाह ने राजू के परिजनों को उसकी मौत पर 5 लाख रुपये दिए हैं और उनका उद्देश्य है कि इससे चुनाव में सांप्रदायिक बंटवारा हो। जिससे वोटों का ध्रुवीकरण हो जाए और भाजपा को इसका फायदा मिले। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसा करके शाह कर्नाटक में सामाजिक तनाव फैला रहे हैं।
वहीं राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक दो हमलावरों समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वह अपने घर के पास एक पूजा स्थल का निर्माण करने का विरोध कर रहा था।