मेघालय: जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, दूसरे नंबर पर रहे सीएम संगमा
मेघालय की सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को बड़ा झटका लगा है। गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय की सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को बड़ा झटका लगा है। गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस के लिए यह जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है। 29 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के खाते में 12 सीटें आई हैं। जबकि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी को 11 सीटें हासिल हुई है। बता दें कि एनएचपी की अगुवाई वाली जीएएचडीसी का चुनाव 12 अप्रैल को हुआ था। गुरुवार को हुई मतों की गिनती हुई। जिला परिषद मामलों के विभाग के अधिकारी ने कहा कि मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार में भाजपा एनपीपी की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है और जीडीएसी में तीन सीटें जीएनसी और निर्दलीय ने जीती हैं। भाजपा के बर्नार्ड मारक ने तुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। यह मुख्यमंत्री संगमा का विधानसभा क्षेत्र है। जहां पर भाजपा उम्मीदवार ने परचम लहराया है।
भाजपा एनपीपी को कर सकती है समर्थन
एनपीपी के एक नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जीएएचडीसी में भाजपा एनपीपी को समर्थन कर सकती है साथ ही पार्टी निर्दलीयों के साथ भी बातचीत कर रही है। इस चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) एक भी सीट नहीं जीत सकी।