फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Doubles down on Election Commission after questioning Haryana Poll Results news and updates

INC: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग को घेरा, कहा- EC ने खुद को क्लीन चिट दी

Fri, 01 Nov 2024 03:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 01 Nov 2024 03:32 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा, चुनाव आयोग का यह लक्ष्य है कि वह अपने तटस्थ स्वरूप को पूरी तरह खत्म करना चाहता है तो वह इस दिशा में जबरदस्त रूप से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Congress Doubles down on Election Commission after questioning Haryana Poll Results news and updates
चुनाव आयोग। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि आयोग ने हरियाणा चुनाव से संबंधित उसकी शिकायतों पर स्पष्टीकरण देने के बजाय गोल-मोल जवाब दिए। इतना ही नही उसने ईसी पर खुद को ही क्लीन चिट देने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस ने कहा, "हरियाणा चुनाव को लेकर हमारी शिकायतें स्पष्ट थीं, निर्वाचन आयोग ने पहले की तरह ढुलमुल रवैया अपनाते हुए शिकायतों को रफा-दफा किया। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि कोई आश्चर्य की बात नहीं है, चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दी। हरियाणा चुनाव से संबंधित शिकायतों पर इसके जवाब का लहजा अहंकार भरा था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आगे कहा, चुनाव आयोग का यह लक्ष्य है कि वह अपने तटस्थ स्वरूप को पूरी तरह खत्म करना चाहता है तो वह इस दिशा में जबरदस्त रूप से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग दे चुका है आरोपों पर जवाब
 इससे पहले चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताकर खारिज कर दिया है। आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए भी लिखा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बीते एक साल के पांच ऐसे विशिष्ट मामलों का हवाला भी दिया है। आयोग ने इन मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को बिना किसी सबूत के चुनावी कार्यों पर आदतन हमलों से बचना चाहिए। 

चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी को लिखे गए पत्र में 'सामान्य' संदेह का दावा कर हवा बनाने का आरोप लगाया। इस संदर्भ में आयोग ने कांग्रेस को सख्ती के साथ भविष्य में निराधार आरोपों से बचने का परामर्श भी दिया है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर निराधार और सनसनीखेज शिकायतों के प्रति आगाह किया। उन्हें चेताया है कि यह प्रयास कभी भी सच को झूठ और झूठ को सच नहीं कर सकते। पढ़ें पूरी खबर...




कांग्रेस ने लगाए थे ये आरोप
गौरतलब है कि हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस को 37, आईएनएलडी को दो और निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के राज्य के चुनाव नतीजों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से जांच कराने की मांग की थी। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के दौरान ईवीएम में सामने आई विसंगतियों को लेकर कई शिकायतें सौंपी थीं। 20 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं "जो ईवीएम 99 प्रतिशत चार्ज थीं, उन पर कांग्रेस पार्टी की हार हुई और जो ईवीएम 60-70 प्रतिशत चार्ज थीं, वहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। ये हैरानी की बात है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed