फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress does not want to lose its political land in West Bengal by supporting Mamata banerjee

ममता का समर्थन कर पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन नहीं खोना चाहती कांग्रेस

Wed, 06 Feb 2019 02:00 AM IST
संदीप भट्ट अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congress does not want to lose its political land in West Bengal by supporting Mamata banerjee

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भले ही टीएमसी नेता ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन में खड़े हों लेकिन सच्चाई ये है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन नहीं खोना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी लगातार ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश इकाई को ऐसा करने से नहीं रोक रहा है। वास्तव में पश्चिम बंगाल में पर्दे की पीछे की राजनीतिक लड़ाई में ममता और मोदी या यूं कहे टीएमसी-भाजपा आमने सामने आ गई है। 

विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस और वामपंथी दलों को चुनाव में अपनी जगह बनाने में दिक्कत आएगी। कांग्रेस ने अभी तय नहीं किया है कि बंगाल में अकेले लड़ेंगी या फिर टीएमसी-वामदलों में एक को चुनेगी। अधीर रंजन का कहना है कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बीच कोई दरार नहीं है। हमारा रुख अलग है लेकिन मकसद एक है। राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी का नजरिया अलग है और राज्य स्तर पर मामला अलग है। हम बंगाल के हित की बात आक्रामक ढंग से उठाएंगे। ममता बनर्जी, राहुल गांधी से बातचीत का हवाला देती हैं लेकिन हमारी जिम्मेदारी राज्य में अपनी पार्टी को कमजोर नहीं होने देना है। 
विज्ञापन


अधीर रंजन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस कमिश्नर को सीबीआई के पास जाना होगा। ये पहले ही होना चाहिए। सीएम ममता बनर्जी एक दलाल अधिकारी को बचाने के लिए धरना दे रही हैं। उन्हें राज्य की जनता के समर्थन में धरना देना चाहिए था जिन्हें चिट फंड कंपनियों ने लूटा और भिखारी बना दिया। हमारा राज्य में एक ही मकसद है कि दोषियों को सजा मिले और लोगों को उनकी रकम वापस मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed