फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress CPM CPI DMK and MPs meet with President on issue of Delhi riots and role of police

दिल्ली दंगों के मामले में राष्ट्रपति से मिले विपक्षी दलों के नेता

Thu, 17 Sep 2020 02:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 17 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Congress CPM CPI DMK and MPs meet with President on issue of Delhi riots and role of police
डी राजा - फोटो : ANI

दिल्ली दंगों और पुलिस की भूमिका को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता अहमद पटेल, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, डीएमके नेता कनिमोझी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात के बाद डीएमके की लोकसभा सांसद कनिमोझी ने कहा कि हम एक उचित और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। 

विज्ञापन


कनिमोझी ने कहा, 'हमने राष्ट्रपति से एक उचित और निष्पक्ष जांच की मांग की। दिल्ली के दंगों को सीएए के विरोध से जोड़ा जा रहा है। राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, अर्थशास्त्रियों, आम जनता और छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पगले सीपीएम महासचिव डी राजा ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनके साथ कांग्रेस के अहमद पटेल, सीपीआई के सीताराम येचुरी, डीएमके की कनिमोझी और राजद के मनोज झा राष्ट्रपति से दोपहर 12:30 बजे मुलाकात करेंगे।

राजा ने कहा था, 'हम दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच और पूछताछ के संबंध में एक ज्ञापन सौंपेंगे।' उन्होंने कहा, 'हम उन्हें यह भी बताएंगे कि क्या हो रहा है। हम उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध करेंगे।'


दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक पूरक आरोप पत्र में दिल्ली दंगों के मामले में गिरफ्तार कुछ लोगों के बयानों का हवाला देते हुए मामले में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ येचुरी का नाम भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed