फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress chair person Sonia Gandhi pays tribute to RK Dhawan

आरके धवन को सोनिया-मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि, कभी रहे थे इंदिरा के निजी सचिव

Wed, 08 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Congress chair person Sonia Gandhi pays tribute to RK Dhawan

कांग्रेस नेता आरके धवन के अंतिम संस्कार पर यूपीए चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे धवन का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने धवन के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


बता दें कि 81 वर्षीय धवन काफी समय से बीमार चल रहे थे। एक समय उन्हें कांग्रेस और सरकार के शक्तिशाली लोगों में गिना जाता था। 

1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के भी वह प्रत्यक्षदर्शी थे। वह इंदिरा गांधी के करीब आने के बाद से अंतिम वक्त तक उनके साथ रहे। उनका जन्म 16 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के चिनोट में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत में आकर बस गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल, देहरादून और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की थी। आपातकाल के दौरान वह सत्ता के अहम स्तंभ बनकर उभरे थे और इंदिरा गांधी तक सूचना पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका थी।

इस दौरान होने वाली प्रशासनिक नियुक्तियों में भी उनकी दखलंदाजी थी। हालांकि इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी ने उन पर भरोसा नहीं किया और उन्हें सभी अहम पदों से हटा दिया। 


आपातकाल के लिए वह संजय गांधी को दोषी मानते थे। वह राज्यसभा सांसद भी रहे थे। अपनी बीमारी के दौरान देखभाल करने वाली अचला मोहन से 2012 में शादी करने को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed