{"_id":"68e5044f11b21aa39e0c5cc7","slug":"congress-cec-likely-to-decide-on-bihar-poll-candidates-on-october-8-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस की केंद्रीय समिति की आज बैठक, बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस की केंद्रीय समिति की आज बैठक, बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर हो सकता है फैसला
Wed, 08 Oct 2025 04:40 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:40 AM IST
सार
Congress: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज यानी आठ अक्तूबर बैठक होगी, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राहुल गांधी विदेश दौरे से ऑनलाइन जुड़ेंगे। बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज बैठक होने वाली है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लिया जा सकता है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे डिजिटल माध्यम से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीईसी के सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस बैठक में ऑनलाइन शामिल हैं। वह इस समय दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर हैं। सीईसी के अन्य प्रमुख सदस्यों में सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, अमी याज्ञनिक, उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव और कई अन्य नेता शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: 'एसआईआर के तहत हटाए गए 3.66 लाख मतदाताओं का ब्योरा दें', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा, भाकपा (माले) जैसे दलों के साथ गठबंधन में है। यह गठबंधन भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और अन्य दलों के साथ बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।हालांकि, कांग्रेस ने अब तक अपने गठबंधन सहयोगियों के सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पार्टी ने हाल ही में 'मतदाता अधिकार यात्रा' पूरी की है। यह यात्रा बिहार के कई जिलों में निकाली गई थी और इसमें राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मिलकर नेतृत्व किया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पहले कहा था कि बिहार इस बार पूरे देश को बदलाव का रास्ता दिखाने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने भाजपा के घायल सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की, जाना हाल
चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर चुका है। विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। छह नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है। 24 जून 2025 तक यह संख्या 7.89 करोड़ थी। चुनाव आयोग की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मसौदा सूची से 65 लाख मतदाता हटाए गए थे और एक अगस्त 2025 को जारी मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ थी।