West Bengal: CM ममता ने भाजपा के घायल सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की, जाना हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद खगेन मुर्मू से मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है। खगेन मुर्मू पर उत्तर बंगाल के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान नागराकाटा में हमला किया गया था।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने चिकित्सकों से बात की और भाजपा नेता को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।अस्पताल से बाहर आने के बाद बनर्जी ने कहा, मुझे सभी जानकारी मिल गई है। उनका (मुर्मू का) रक्त शर्करा बढ़ा हुआ है। इसे नियंत्रित करने की ज़रूरत है। मैंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
#WATCH | Siliguri | West Bengal CM Mamata Banerjee meets BJP MP Khagen Murmuविज्ञापन विज्ञापन
Murmu was reportedly attacked by some local persons while he was visiting flood-affected areas in Jalpaiguri's Dooars region in West Bengal on October 6 to oversee relief and rescue operations,… pic.twitter.com/zyRUkaf5LY— ANI (@ANI) October 7, 2025
मुर्मू पर सोमवार को आपदा प्रभावित इलाके में स्थानीय निवासियों से बातचीत के दौरान, कथित तौर पर कुछ उपद्रवियों ने हमला किया था। भाजपा विधायक शंकर घोष पर भी भीड़ ने हमला किया। इस घटना से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने टीएमसी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा आपदा प्रभावित इलाकों में फोटो खिंचवाने में व्यस्त थी।
लोकसभा सचिवालय ने बंगाल में भाजपा सांसद पर हमले को लेकर गृह मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट
लोकसभा सचिवालय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से तीन दिन के भीतर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। संसद के अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल सरकार से इस मामले में तीन दिन के भीतर एक तथ्यात्मक नोट भेजने को कहा है। मालदा से लोकसभा सदस्य मुर्मू पर यह हमला जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के दौरान हुआ।
राज्यपाल ने सिलीगुड़ी अस्पताल पहुंच जाना घायल भाजपा नेताओं के स्वास्थ्य का हाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि बोस भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए उत्तर बंगाल में हैं। इस भूस्खलन में दार्जिलिंग की पहाड़ियों के कई हिस्से तबाह हो गए हैं और कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। राज्यपाल ने सोमवार को भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना की थी और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।