{"_id":"5b49e3784f1c1b48748b4a21","slug":"congress-can-not-preserve-indiain-democracy-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के लोकतंत्र को कभी संरक्षित नहीं रख सकती कांग्रेस: शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के लोकतंत्र को कभी संरक्षित नहीं रख सकती कांग्रेस: शाह
एजेंसी, गांधीनगर
Updated Sat, 14 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जो दल आंतरिक लोकतंत्र स्थापित करने में ‘असफल’ रहा वो कभी देश के लोकतंत्र के संरक्षित नहीं रख सकता है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले भारत आर्थिक विकास, कृषि और सामाजिक क्षेत्र के मानकों पर काफी पीछे था। कर्णावती यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘युवा संसद’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पिछले चार सालों में चीजों में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले से एक खास दल लंबे समय तक सत्ता में रहा। इस सरकार ने इस तरह से विकास किया कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। शाह ने भाजपा नीत सरकार की जन धन योजना, उज्ज्वला योजना जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
गुजरात में रथ यात्रा शुरू, शाह ने की आरती
शहर कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ की 141वी रथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने स्वर्ण झाड़ू से रथ के लिए रास्ता बुहारने की ‘पाहिंद विधि’ की।