फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress call allegation of Rana Kapoor Political Vendetta over painting of MF Hussain raising questions on credibility of ED and Kapoor

सियासत: एमएफ हुसैन की पेंटिंग को लेकर राणा कपूर के आरोप को कांग्रेस ने बताया 'राजनीतिक प्रतिशोध', उठाए सवाल

Sun, 24 Apr 2022 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Apr 2022 06:24 PM IST
सार

ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दाखिल किए गए एक आरोपपत्र के अनुसार यह बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर ने कहा है कि मुझे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए ‘दबाव’ डाला गया था। पेंटिंग की बिक्री से मिली राशि गांधी परिवार ने न्यूयॉर्क में सोनिया गांधी के इलाज पर खर्च की थी। कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और केंद्र पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Congress call allegation of Rana Kapoor Political Vendetta over painting of MF Hussain raising questions on credibility of ED and Kapoor
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय से कहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुझ पर एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने रविवार को राणा कपूर के इस आरोप को 'राजनीतिक बदला' करार दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने राणा कपूर और ईडी की विश्वसनीयता पर सवाल भी उठाए। 

विज्ञापन


राणा कपूर ने ईडी को बताया है कि मुझे प्रियंका गांधी वाड्रा ने एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था और इस पेंटिंग की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल गांधी परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के न्यूयॉर्क में हुए इलाज में किया था। यह बात ईडी की ओर से मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल किए गए आरोपपत्र में दी गई है।
विज्ञापन


आरोपपत्र के अनुसार कपूर ने ईडी को बताया कि मुझे तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवरा ने कहा था कि पेंटिंग खरीदने से इनकार करने पर न केवल गांधी परिवार से मेरे संबंध खराब होंगे, बल्कि मुझे 'पद्म भूषण' अवार्ड दिए जाने पर भी रोक लगाई जा सकती है। आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इन आरोपों का खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों पर यह बोले कांग्रेस के प्रवक्ता सिंघवी
सिंघवी ने कहा, 'यह हैरान करने वाला है। लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2020 का एक लेन-देन, एक व्यक्ति जो कई वर्षों से जेल में है, जिसके 20-30 जमानत के आवेदन खारिज हो चुके हैं, जिसे ठग और धोखेबाज कहा जाता है, वह दिवंगत लोगों पर आरोप लगा रहा है और सरकार केवल इसलिए खुश हो रही है क्योंकि यह उसकी राजनीति के अनुसार है।'

कपूर ने ईडी को यह भी बताया है कि उस समय सोनिया गांधी के करीबी नेता अहमद पटेल ने मुझसे कहा था कि सोनिया गांधी के इलाज के लिए गांधी परिवार की मदद करके मैंने एक अच्छा काम किया है। राणा कपूर के अनुसार पटेल ने उनसे कहा था कि पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए पार्टी की ओर से इसका इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। 


मार्च 2020 में हुई थी राणा कपूर की गिरफ्तारी
इसे लेकर सिंघवी ने कहा 2010 के एक लेनदेन के लिए यह विवाद खड़ा किया जा रहा है। न तो मुरली देवरा और न अहमद पटेल इन आरोपों से इनकार करने के लिए इस दुनिया में हैं। सिंघवी ने कहा कि ईडी और कपूर की विश्वसनीयता के बारे में सब जानते हैं। बता दें कि राणा कपूर को मार्च 2020 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed