फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Bharat Jodo Yatra 31st day rahul Gandhi resumes from Mayasandra in Karnataka all updates in Hindi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- आजादी की जंग में संघ ने की अंग्रेजों की मदद, सावरकर को मिलते थे पैसे

Sat, 08 Oct 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Oct 2022 03:14 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा, हमारी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा व आरएसएस द्वारा फैलाई गई हिंसा व नफरत के खिलाफ है। हम भारत को जोड़ने निकले हैं। उन्होंने पीएफआई के सवाल पर कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है और वह किस समुदाय से आता है।

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra 31st day rahul Gandhi resumes from Mayasandra in Karnataka all updates in Hindi
राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के 31वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू ने देश के लिए अपनी जान दी, लेकिन जहां तक मेरी समझ है आरएसएस अंग्रेजों की मदद कर रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से पैसे मिल रहे थे। राहुल गांधी ने कहा, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में भाजपा कहीं नहीं दिखती है। 

विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, हमारी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा व आरएसएस द्वारा फैलाई गई हिंसा व नफरत के खिलाफ है। हम भारत को जोड़ने निकले हैं। उन्होंने पीएफआई के सवाल पर कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है और वह किस समुदाय से आता है। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है संविधान पर विश्वास रखती है। 
विज्ञापन


गहलोत सरकार ने अदाणी को नहीं दी तरजीह
उद्योगपति गौतम अदाणी के कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में निवेश पर उठे सवालों पर राहुल गांधी ने कहा, मैं उद्योगपतियों के खिलाफ नहीं हूं, मैं एकाधिकार का विरोध करता हूं। अगर राजस्थान सरकार अदाणी को गलत तरीके से बिजनेस देती है तो मैं उसका भी विरोध करूंगा। उन्होंने कहा, गौतम अडानी ने राजस्थान को 60,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था, ऐसे प्रस्ताव को कोई भी मुख्यमंत्री मना नहीं करेगा, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अडानी को कोई तरजीह नहीं दी और अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




देश का किसान व मजदूर महंगाई से परेशान 
राहुल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई लोगों से मिल रहा हूं। इनमें ज्यादातर किसान, मजदूर व छोटे उद्यमी हैं। सभी भाजपा राज में 40 प्रतिशत कमीशन व महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर कहा कि हम नई शिक्षा नीती का विरोध कर रहे हैं, क्यों कि वह हमारी संस्कृति हमारे इतिहास को बर्बाद कर रही है। नई शिक्षा नीति हमारे मूल्यों पर चोट है। उन्होंने कहा, कुछ लोग शिक्षा का केंद्रीकरण करना चाहते हैं, लेकिन हम इसका विकेंद्रीकरण चाहते हैं, जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है। 

कांग्रेस अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल नहीं होगा
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर उठे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, दोनों उम्मीदवारों (शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे) के पास अपना दृष्टिकोण और उनका एक अलग कद है। वे अपने लोगों की समझ रखते हैं। राहुल ने कहा, मुझे नहीं लगता इन दोनों उम्मीदवारों में से कोई भी गांधी परिवार का रिमोट द्वारा कंट्रोल होगा। दरअसल, राहुल गांधी उन सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार का रिमोट कंट्रोल होगा। राहुल गांधी ने कहा, ऐसा सवाल उठना ही दोनों नेताओं का अपमान होगा। 


कर्नाटक के तुमकुरू से शुरू हुई यात्रा 
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अपने 31वें दिन में पहुंच गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरू के मायासांद्रा से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजुम दिखाई दिया। बता दें, इससे पहले शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में इंदिरा लंकेश व कवित लंकेश भी शामिल हुईं थीं। दो महिलाएं पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की मां व बहन हैं। गौरी की 2017 में हत्या कर दी गई थी। 
3570 किमी की दूरी तय करेगी यात्रा 
सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए कश्मीर तक की दूरी तय करेगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed