फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacks Trump's claim of India-Pakistan ceasefire, says- When will PM break his silence?

Congress: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने के ट्रंप के दावे पर कांग्रेस का हमला, कहा- PM कब तोड़ेंगे चुप्पी?

Tue, 08 Jul 2025 10:56 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 08 Jul 2025 10:56 AM IST
सार

सोमवार को ट्रंप ने 21वीं बार यह दावा किया कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को यह कहकर रोका था कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Congress attacks Trump's claim of India-Pakistan ceasefire, says- When will PM break his silence?
जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने के दावे पर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? सोमवार को ट्रंप ने 21वीं बार यह दावा किया कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को यह कहकर रोका था कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 59 दिनों में कम से कम 21वीं बार राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोक दिया था। भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर इसलिए सहमत हुए क्योंकि उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार में प्रलोभन का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस सीएम को कभी कहा गया जमींदारों का दुश्मन, छात्र आंदोलन में चली गोली ने छीन ली कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि दूसरे शब्दों में,  ट्रंप का संदेश था कि युद्ध को तुरंत रोक दें या अमेरिकी बाजार (और संभवतः निवेश) खोने की वास्तविक संभावनाओं का सामना करें। ट्रंप ने यह सब उस वक्त कहा है, जब वह यह घोषणा कर रहे थे कि भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका का व्यापार समझौता बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?


ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का फिर लिया श्रेय 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवारको एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लिया। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, इनमें सबसे बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थी। हमने व्यापार के मुद्दे पर इसे रोका है। हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं। हमने कहा था कि अगर आप लड़ने वाले हैं तो हम आपके साथ बिल्कुल भी काम नहीं करेंगे। वे शायद परमाणु स्तर पर जाकर जंग लड़ना चाहते थे।  इसे रोकना वाकई महत्वपूर्ण था। 

ये भी पढ़ें: 2.5 मिनट में 10 गोले दागने की ताकत, कहीं नहीं बच पाएगा दुश्मन; 10 प्वाइंट में जानें ATAGS तोप की खासियत

10 मई के बाद से ट्रंप ने कई बार अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की है और उन्होंने परमाणु हथियार संपन्न दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा है कि यदि वे संघर्ष बंद कर दें तो अमेरिका उनके साथ खूब व्यापार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed