{"_id":"618129e30dad041fca45bdda","slug":"congress-asks-pm-modi-to-shed-arrogance-and-repeal-farm-laws-after-bypolls-result-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के परिणाम: कांग्रेस ने दी पीएम मोदी को सलाह, अहंकार छोड़िए और कृषि कानून वापस लीजिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनाव के परिणाम: कांग्रेस ने दी पीएम मोदी को सलाह, अहंकार छोड़िए और कृषि कानून वापस लीजिए
Tue, 02 Nov 2021 07:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:57 PM IST
सार
देश की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। अभी तक आए परिणामों में अधिकतर स्थानों पर भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। वहीं, राहुल गांधी ने उपचुनावों में मिली जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को उपचुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि अहंकार छोड़िए, तीनों कृषि कानूनों को वापल लीजिए और पेट्रोल और डीजल की लूट को तुरंत बंद करिए। पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से कहा कि जनता की पीड़ा का तिरस्कार करना नुकसानदायक है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा, 'तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को दो पर हार मिली है। विधानसभा उपचुनावों में भाजपा उन अधिकतर सीटों पर हारी है जहां कांग्रेस से सीधा मुकाबला था। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र इसके प्रमाण हैं।' कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा (फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई) सीटों पर विजय हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की हर जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत: राहुल गांधी
वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उपचुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की और उनसे 'घृणा के खिलाफ' बिना डर के काम करते रहने के लिए कहा। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के परिणाम जारी होने के बाद एक ट्वीट में कहा, 'कांग्रेस के लिए हर जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है। नफरत से लड़ते रहिए, डरिए मत।'