Congress: 20 शिकायतें लेकर EC पहुंची कांग्रेस, सीएम योगी-भारतीय राजदूत सहित भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राजीव शुक्ला, सुप्रिया श्रीनेत, गुरदीप सप्पल सहित अन्य नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ 20 शिकायतें सौंपीं हैं।
विस्तार
भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झूठे और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान के खिलाफ आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस ने साथ में आयरलैंड में पदस्थ भारतीय राजदूत के खिलाफ भी शिकायत की है क्योंकि उन्होंने अपना एक राजनीतिक पत्र आइरिश अखबार में छपवाया है, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लिखा गया है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने 20 शिकायतें आयोग को सौंपी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राजीव शुक्ला, सुप्रिया श्रीनेत, गुरदीप सप्पल सहित अन्य नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ 20 शिकायतें सौंपीं हैं। हमें उम्मीद है कि विपक्षी दल शिकायत के आधार पर जल्द कार्रवाई करेगा।
Today an @INCIndia delegation comprising of @ShuklaRajiv, @gurdeepsappal, @SupriyaShrinate, and others met with the Election Commission and submitted 20 complaints against the BJP and its leaders for blatant violations of the Model Code of Conduct in different states. We hope… pic.twitter.com/FPEf8hampU
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 29, 2024
भ्रामक प्रचार के खिलाफ रोक लगे
आयोग से मुलाकात के बाद शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 20 शिकायतें आयोग से की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने होर्डिंग्स लगाए हैं, जिन पर लिखा है- हम उन्हें लाएंगे, जो राम को लाए हैं। क्या भाजपा हमारे भगवान को लाने की बात कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अन्य भाजपा नेता कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र के खिलाफ भ्रामक प्रचार बंद होना चाहिए।
आज हमने चुनाव आयोग से मिलकर 20 शिकायतें दी हैं।
— Congress (@INCIndia) April 29, 2024
- BJP द्वारा चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर, धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- PM मोदी से लेकर BJP के सभी नेता कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, वो रुकना चाहिए।
- BJP की सोशल मीडिया की… pic.twitter.com/NuwGROm3C7
राजदूत के खिलाफ भी शिकायत दर्ज
कांग्रेस ने आयरलैंड में पदस्थ भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि आयरिश अखबार में पत्र छपवाया है, जो पूर्ण रूप से राजनीतिक है। पत्र का शीर्षक है- पीएम मोदी को अभूतपूर्व लोकप्रियता प्राप्त है। कांग्रेस ने कहा कि सरकारी कर्मचारी पक्षपात नहीं कर सकते लेकिन मिश्रा ने पीएम मोदी की उपलब्धियों के बारे में एक लेख छपवाया, जो उनकी सेवा नियमों का उल्लंघन है। साथ ही यह आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन है।