राहुल गांधी ने छोटे-मध्यम उद्योग को पटरी पर लाने के लिए जनता से मांगे सुझाव
कांग्रेस ने कोरोना वायरस संकट के कारण मुश्किल का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए जरूरी आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के संदर्भ में लोगों से सुझाव मांगे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
राहुल गांधी ने कहा, "कोविड-19 के शिकार सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम भी हैं जिन्हें जिंदा रखने के लिए आर्थिक पैकेज चाहिए। पहले ही नाजुक अर्थव्यवस्था एमएसएमई के बिना एकदम चरमरा जाएगी। इस आर्थिक पैकेज का रूप कैसा हो? कांग्रेस पार्टी को अपने सुझाव दें।"
Covid19 के शिकार सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम भी हैं जिन्हें ज़िंदा रखने के लिए आर्थिक पैकेज चाहिए।
पहले ही नाज़ुक अर्थव्यवस्था MSME के बिना एकदम चरमरा जाएगी।
इस आर्थिक पैकेज का रूप कैसा हो?
कॉंग्रेस पार्टी को अपने सुझाव दें:https://t.co/kP2NZ6TNUK#HelpSaveSmallBusinesses pic.twitter.com/tSaNHzizOaविज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 22, 2020
कांग्रेस ने लोगों के सुझाव मंगाने के लिए एक वेबसाइट ‘वायस ऑफ एमएसएमई डॉट इन’ तैयार की है। गांधी ने कहा कि लोग इस वेबसाइट या सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सुझाव और विचार दे सकते हैं।
कांग्रेस ने किया मनमोहन सिंह की अगुवाई में परामर्श समूह का गठन
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में परामर्श समूह का गठन किया है। यह समूह छोटे व मध्यम उद्योग को राहत देने के सुझावों का एक प्रस्ताव जल्द केंद्र सरकार को सौंपेगा। इस परामर्श समूह की बैठक 20 अप्रैल को हुई थी। राहुल गांधी भी इस समूह का हिस्सा हैं।