फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong turncoat Bittu now part of Modi's council of ministers; Jitin Prasada also makes the cut

Modi 3.0: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रवनीत बिट्टू मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में शामिल; जतिन प्रसाद ने भी ली शपथ

Sun, 09 Jun 2024 11:22 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jun 2024 11:22 PM IST
सार

रविवार को रवनीत सिंह बिट्टू मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद के सदस्य बने हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ली। चुनाव से पहले ही मार्च में बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा इसके बावजूद उन्होंने मंत्रिपरिषद की शपथ ली है।

विज्ञापन
Cong turncoat Bittu now part of Modi's council of ministers; Jitin Prasada also makes the cut
जागरण में एक साथ दिखे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और रवनीत बिट्टू। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तुरंत पहले सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले एकमात्र नेता रवनीत सिंह बिट्टू  मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद के सदस्य बने हैं। हालांकि रवनीत लोकसभा चुनाव में लुधियाना से खुद सीट हार गए थे। रविवार को राष्ट्रपति भवन में रवनीत ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


जतिन प्रसाद, और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ली मंत्री पद की शपथ

 

रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा जतिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले वो नेता हैं जिन्होंने मोदी 3.0 में मंत्रिपरिषद की शपथ ली है। हालांकि ये दोनों नेता लोकसभा चुनाव के काफी पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और केंद्र सरकार में मंत्री बने थे। 

विज्ञापन


इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी छोड़कर 2020 में भाजपा में शामिल हुए राज भूषण चौधरी ने भी रविवार को राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते हैं रवनीत सिंह बिट्टू

तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मार्च में दिल्ली जाकर भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने कहा था एक बार लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। जिनकी 1995 में एक आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- इस गद्दारी के लिए लोग माफ नहीं करेंगे

बिट्टू के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लेकर कांग्रेस ने गुस्सा जाहिर किया है। कांग्रेस ने कहा कि बिट्टू की इस गद्दारी के लिए लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

लुधियाना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार

2024 में रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने 20 हजार 942 वोटों से हरा दिया। अब बिट्टू को 6 महीने के अंदर ही संसद का सदस्य बनना होगा। 


पंजाब में अपना प्रतिनिधि रखने के लिए बनाया मंत्री

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को पंजाब में खाता भी नहीं खोल सकी और यहां सभी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। शायद यही कारण है कि पंजाब में अपना प्रतिनिधि रखने के लिए भाजपा ने बिट्टू को मंत्रिपरिषद की शपथ दिलाई है। बिट्टू लुधियाना और आनंदपुर साहिब से दो बार लोकसभा सीट जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed