फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong should ensure opposition unity as Kejriwal treading Mamata's path: Shiv Sena (UBT)

Maharashtra: शिवसेना UBT की कांग्रेस से अपील- विपक्षी एकता सुनिश्चित करें, ममता की राह पर चल रहे केजरीवाल

Tue, 03 Dec 2024 06:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनाने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि वह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा बने रहें।

विज्ञापन
Cong should ensure opposition unity as Kejriwal treading Mamata's path: Shiv Sena (UBT)
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मंगलवार को कांग्रेस से अपील की कि वह आत्मचिंतन करे और विपक्षी एकता के लिए कदम उठाए, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) ने अकेले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमएसी) की तरह कांग्रेस अलग होने की कोशिश कर रही है।  

विज्ञापन


'अरविंद केजरीवाल को मनाने के लिए उठाएं कदम'
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा कि कांग्रेस को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनाने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि वह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा बने रहें। संपादकीय में कहा गया, पश्चिम बंगाल में (टीएमसी प्रमुख) ममता बनर्जी कांग्रेस को दूर रखते हुए राजनीति कर रही हैं। अब केजरीवाल भी वहीं रास्ता अपना रहे हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना होगा और विपक्षी एकता के लिए कदम उठाने होंगे। 
विज्ञापन

 
'लोकसभा चुनाव में इन राज्यों में मिलकर लड़े कांग्रेस-आप'
इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया था। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। 'सामना' में कहा गया कि अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले जाने का फैसला करती है, तो कांग्रेस को यह सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करनी होगी कि यह घटना अन्य राज्यों में न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अब केवल क्षेत्रीय पार्टी नहीं रही आम आदमी पार्टी'
संपादकीय में यह भी कहा गया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किए गए अपने काम के कारण पंजाब में चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की। आप ने पंजाब में कांग्रेस को हराया और दिल्ली में कांग्रेस व भाजपा को कड़ी टक्कर दी। शिवसेना (यूबीटी) ने यह भी कहा,  भाजपा के खिलाफ गठबंधन में आम आदमी पार्टी का होना जरूरी है। आम आदमी पार्टी अब केवल एक क्षेत्रीय दल नहीं रहा, क्योंकि उसने अन्य राज्यों में विस्तार किया है। पार्टी ने यह भी सुझाव दिया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गुजरात में एक साथ काम करें, ताकि वहां अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed