Karnataka: कांग्रेस का वोटर सर्वे पर सवाल, मांगा CM का इस्तीफा, बोम्मई बोले- पार्टी हुई विचारों से दिवालिया
सुरजेवाला ने कहा कि बीबीएमपी ने अगस्त में एक निजी फर्म को मतदाताओं का मुफ्त सर्वेक्षण करने के लिए अधिकृत किया था और इसने उनके लिंग, मातृभाषा के बारे में जानकारी एकत्र की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्ट चुनावी तरीके अपनाने के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी आरोप लगाया। लेकिन सीएम बसवराज बोम्मई ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी विचारों से दिवालिया हो गई है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में मतदाता सर्वेक्षण में लगी एक निजी कंपनी ने व्यक्तियों की जाति और उनके आधार सहित विवरण एकत्र किए। जैसे ही यह मुद्दा एक राजनीतिक विवाद में बदला प्रशासन ने सर्वे में शामिल एनजीओ को दी गई अनुमति रद्द कर दी और अधिकारियों ने कहा कि अगर उल्लंघन पाया गया तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रणदीप सुरजेवाला ने सीएम बोम्मई का मांगा इस्तीफा
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बोम्मई के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वह डोर-टू-डोर मतदाता जानकारी एकत्र करने के लिए एक निजी संस्था, चिलूम एजुकेशनल एंड रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट को नियुक्त करके भ्रष्ट चुनावी आचरण के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए बोम्मई ने कहा कि पार्टी वैचारिक तौर पर दिवालिया हो चुकी है इसलिए बिना किसी सबूत के निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कराने को तैयार हैं।
बोम्मई ने कहा, मुझे लगता है कि कांग्रेस के वैचारिक रूप से दिवालिया ह चुकी है। यह भारत के चुनाव आयोग, वृहद बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) और एनजीओ के बीच का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर एनजीओ ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्या सबूत है कि कौन सी निजी जानकारी किसे दी गई है। कागज पर कुछ भी नहीं है। यह एक निराधार आरोप है। मैं वास्तव में हैरान हूं कि जिस तरह से कांग्रेस विचारों से दिवालिया हो गई है, कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं।
सीएम बोले- जांच होने दीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी
सीएम ने कहा, जांच होने दीजिए और सच्चाई सामने आ जाएगी। हम किसी भी जांच से पीछे नहीं हट रहे हैं। मैं बीबीएमपी कमिश्नर से मामला दर्ज करने के लिए कहता हूं। इससे पहले सुरजेवाला ने कहा कि बीबीएमपी ने अगस्त में एक निजी फर्म को मतदाताओं का मुफ्त सर्वेक्षण करने के लिए अधिकृत किया था और इसने उनके लिंग, मातृभाषा के बारे में जानकारी एकत्र की और मतदाता पहचान पत्र और आधार विवरण एकत्र किया। चिलुमे एजुकेशनल एंड रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने चुनाव आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की अनुमति के लिए आवेदन किया था। सबसे पहले, महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमति दी गई थी और फिर इसे 20 अगस्त के एक सरकारी आदेश के माध्यम से बेंगलुरु के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनुमति दी गई।
कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी
इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक तनवीर सैत को जाम से मारने की धमकी मिल रही है। सैत ने टीपू सुल्तान की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हासन जिले के सकलेशपुर के एक हिंदू कार्यकर्ता रघु के खिलाफ उदयगिरि पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।