फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kargil Vijay Diwas 2020: Conflict revealed how weak Pak Army is told major rajendra singh on kargil diwas

Kargil War Vijay Diwas 2020: सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह की जुबानी ...संघर्ष से पता चला, पाक सेना कितनी कमजोर

Sun, 26 Jul 2020 12:32 PM IST
अवधेश कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2020: Conflict revealed how weak Pak Army is told major rajendra singh on kargil diwas
सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

6 एनसीसी बटालियन में कार्यरत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह उन जांबाजों में हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों को कारगिल से भगाकर वहां फिर तिरंगा फहराया था। राजेंद्र का कहना है कि इसी युद्ध से उन्हें पता चला कि पाकिस्तान की सेना कितनी कमजोर है।

विज्ञापन


सूबेदार मेजर सिंह बताते हैं, मेरी बटालियन तेरह कुमाऊं रेजांगला और हवास की टीम को सेना की तीन अलग-अलग टुकड़ियों के साथ तीन पोस्ट खाली कराने का जिम्मा सौंपा गया था। 27 जुलाई को सुबह की पहली किरण के साथ हमने 5810 की चढ़ाई शुरू की।
विज्ञापन


हमें अंदाजा था कि दुश्मनों ने पत्थरों में भी बारूदी सुरंगें बिछाई होंगी। आशंका सही थी। एक बारूदी सुरंग से साथी सिपाही सुमेर सिंह का बायां हाथ उड़ गया। इसके बाद भी सुमेर सिंह और दूसरे साथियों का जोश कम नहीं हुआ। घंटों तक दुश्मन के साथ गोलाबारी होती रही। आधी रात से पहले ही हमने 5810 को कब्जे में ले लिया। 5880 रिंग कंटूर में हमने करीब 20 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर पॉइंट 5685 के लिए चढ़ाई शुरू कर दी। सूरज निकला ही था कि बारूदी सुरंगों ने हमारे पांच साथियों की जान ले ली। हमारे 12 और साथी शहीद हो गए। लेकिन जवाबी फायरिंग से पाकिस्तानी फौजियों के हौसले पस्त होने लगे और वे 5685 को छोड़कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed