{"_id":"6330d9f776c9b91173710552","slug":"conflict-of-rajasthan-leadership-congress-entangled-in-many-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Crisis: राजस्थान नेतृत्व की फजीहत, कई चुनौतियों में उलझी कांग्रेस, सोनिया नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Crisis: राजस्थान नेतृत्व की फजीहत, कई चुनौतियों में उलझी कांग्रेस, सोनिया नाराज
Mon, 26 Sep 2022 04:15 AM IST
Amit Mandal
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली।
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 26 Sep 2022 04:15 AM IST
सार
कांग्रेस नेतृत्व के सामने अभी तक राजस्थान के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन एक चुनौती थी, लेकिन अब एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस जिन अशोक गहलोत को पार्टी का नेतृत्व सौंपने की तैयारी में लग गई थी, उनके समर्थक विधायकों ने ही नेतृत्व की फजीहत और मुसीबत बना दी है। रविवार शाम से देर रात तक जिस तरह का घटनाक्रम जयपुर में चला, उससे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बेहद नाराज हैं। गहलोत के समर्थन और सचिन पायलट के खिलाफ 92 विधायकों की बगावत से दिल्ली और केरल तक हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के कहने पर यात्रा में शामिल के सी वेणुगोपाल ने गहलोत और पायलट से बात की। अब नेतृत्व को भी नहीं सूझ रहा है कि आखिर इस बार मनाना किसे है।
विज्ञापन
नेतृत्व के सामने अभी तक राजस्थान के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन एक चुनौती थी, लेकिन अब एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना होगा। जिस तरह खुलकर गहलोत के समर्थन में विधायकों ने नाराजगी जताई है। उसके बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी देने और सबको साथ लेकर चलना सबसे बड़ी चुनौती होगी। वहीं जिस तरह पायलट के खिलाफ विधायक खड़े हुए हैं, उस हालत में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपना और पायलट को इस पद को स्वीकार करने के लिए मना लेना भी चुनौती है।
विज्ञापन
10-15 विधायकों की हो रही सुनवाई
मंत्री शांति धारीवाल के घर पर सामूहिक इस्तीफा देने और विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने की रणनीति बनी। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, 10-15 विधायकों (पायलट गुट) की सुनवाई हो रही है, जबकि हमारी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायकों ने भी दी इस्तीफे की धमकी
निर्दलीय विधायक और सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और गोविंद राम मेघवाल ने भी गहलोत को ही सीएम बनाए रखने की पैरवी की।
गहलोत-पायलट दिल्ली तलब : कांग्रेस सूत्रों ने कहा, विधायकों की बगावत के बाद कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट, को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।