फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conditions not conducive for advance of Monsoon into Delhi, Northwest India: IMD

अभी और इंतजार : उत्तर भारत में 27 जून तक होगी मानसून की बारिश, दक्षिण में जमकर बरसेंगे बदरा

Thu, 17 Jun 2021 07:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Jun 2021 07:57 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले ही 15 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। मानसून सामान्य तौर पर 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

विज्ञापन
Conditions not conducive for advance of Monsoon into Delhi, Northwest India: IMD
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भारत के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मानसून के राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली की तरफ बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को विभाग ने कहा कि बहरहाल गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगामी दो-तीन दिनों में इसकी धीमी प्रगति होगी।

विज्ञापन


मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा कि मानसून के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले ही 15 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। मानसून सामान्य तौर पर 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक, पिछले वर्ष मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक इसने पूरे देश को कवर कर लिया था। स्काइमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी हवाएं पिछले तीन-चार दिनों से मानसून को उत्तर पश्चिम भारत की तरफ बढ़ने से रोक रही हैं।

उन्होंने कहा कि ये हवाएं अगले हफ्ते भी चलती रहेंगी। इसलिए लगता है कि दिल्ली को 27 जून के आसपास ही मानसून की बारिश मिलेगी। आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ 'मध्यम से भारी' स्तर की बारिश हो सकती है और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है।

इसने कहा कि इससे लोग एवं जानवर जख्मी हो सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है। मौमस विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में उत्तराखंड में अगले दो दिनों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गंगा के इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। इस प्रभाव में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले दो-तीन दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।


15 मिलीमीटर से कम वर्षा को हल्की, 15 मिमी से 64.5 मिमी वर्षा को मध्यम, 64.5 से 115.5 मिमी वर्षा को भारी, 115.6 और 204.4 मिमी के बीच बहुत भारी वर्षा माना जाता है। 204.4 मिमी से अधिक वर्षा को अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी में माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed