फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Computer operator withdrew Rs 21.59 crore from sports complex's account, allegations of insider collusion

Maharashtra: स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खाते से कंप्यूटर ऑपरेटर ने निकाले 21.59 करोड़, अंदरूनी सांठगांठ का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 01:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: बशु जैन Updated Mon, 30 Dec 2024 01:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने सरकारी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बैंक खाते से 21.59 करोड़ रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। वहीं आरोपी ने पुलिस को एक पत्र भेजकर धन की हेराफेरी में अंदरूनी सांठगांठ का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Computer operator withdrew Rs 21.59 crore from sports complex's account, allegations of insider collusion
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने सरकारी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बैंक खाते से 21.59 करोड़ रुपये निकाल लिए। आरोपी ने 11 महीने में धीरे-धीरे करके खाते से रकम निकाली। मामले में पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। वहीं आरोपी ने पुलिस को एक पत्र भेजकर धन की हेराफेरी में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समिति के वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सरकारी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कार्यालय में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर हर्षकुमार क्षीरसागर पर आरोप है कि उसने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बैंक खाते से 11 महीने में 21.59 करोड़ रुपये निकाले। पुलिस ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने बैंक में पंजीकृत स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समिति के खाते का ई-मेल एड्रेस बदलवाया। उसने समिति के बैंक खाते को दूसरे ई-मेल एड्रेस से जोड़ दिया। इसके बाद आरोपी की ओर से दिए गए ई-मेल एड्रेस पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समिति के खाते का विवरण आने लगा। इसके बाद आरोपी ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बैंक खाते से 21.59 करोड़ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए और फिर पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर जवाहरनगर पुलिस ने 22 दिसंबर को क्षीरसागर और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी की महिला मित्र को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी कि उसे 26 दिसंबर को डाक के जरिये एक पत्र मिला। यह पत्र आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने भेजा था। इसमें उसने आरोप लगाया कि संस्थान के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उस पर बैंक खाते से धन की हेराफेरी के लिए दबाव डाला। जवाहरनगर पुलिस थाना प्रभारी को भेजे गए सात पन्नों के पत्र में आरोपी ने दावा किया कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया। अधिकारी ने सरकारी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बैंक खाते का नंबर बदलवाने के लिए पत्र दिया था। 


आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारी ने बैंक खाते से धनराशि निकालने के बाद उससे खरीदी जाने वाली संपत्तियों का चयन किया। इसमें 1.35 करोड़ रुपये में खरीदी गई कार भी शामिल है। आरोपी ने पत्र में यह भी दावा किया कि जब उसने फंड ट्रांसफर और निकासी से इनकार किया तो उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed