{"_id":"66ec3153513393cb220d208f","slug":"complaint-against-rahul-gandhi-in-three-police-stations-bjp-accuses-congress-leader-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखों पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी के खिलाफ तीन थानों में शिकायत, BJP ने कांग्रेस नेता पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिखों पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी के खिलाफ तीन थानों में शिकायत, BJP ने कांग्रेस नेता पर लगाया आरोप
Thu, 19 Sep 2024 07:42 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:42 PM IST
सार
भाजपा नेताओं की तरफ से पंजाबी बाग, तिलक नगर और संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर सिख समुदाय को लेकर अभद्र टिप्पणी करने और देश की सामाजिक एकता को जानबूझकर खतरा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : X / @RahulGandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में तीन पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। मामले में भाजपा नेताओं की तरफ से पंजाबी बाग, तिलक नगर और संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस शिकायत में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर सिख समुदाय को लेकर अभद्र टिप्पणी करने और देश की सामाजिक एकता को जानबूझकर खतरा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
भाजपा के सिख प्रकोष्ठ के नेता चरणजीत सिंह लवली की शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने सिखों के संदर्भ में विदेशों में गलत छवि पेश की। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अपने संवैधानिक स्तर का गलत उपयोग कर रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सीएल मीणा ने अपनी शिकायत में कहा है कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणियों में अनुसूचित जाति-जनजातियों को उकसाने वाली बातें कही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर देश की आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा करने वाली बातें कहने का भी आरोप लगाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन