फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Compensation: 10 crores sending Italy to families of two Indian fishermen, Center told Supreme Court

मुआवजा: दो भारतीय मछुआरों के परिवारों के लिए इटली भेज रहा 10 करोड़, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

Mon, 19 Apr 2021 03:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Apr 2021 03:46 PM IST
सार

  • इटली के नौसैनिकों ने मार दिए थे दोनों मछुआरे
  • केरल के समुद्र तट के पास 2012 में हुई थी वारदात

विज्ञापन
Compensation: 10 crores sending Italy to families of two Indian fishermen, Center told Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

इटली ने उसके नौसैनिकों द्वारा मारे गए दो भारतीय मछुआरों के परिवारों को बतौर मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन मछुआरों को फरवरी 2012 में केरल के समुद्र तट के पास इटली के नौसैनिकों ने मार दिया था। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबड़े, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की तीन सदस्यीय पीठ को बताया कि जैसे ही पैसा मिलता है सरकार उसे नौ अप्रैल के निर्देशानुसार शीर्ष अदालत में जमा करेगी। केंद्र की ओर से वकील रजत नायर ने पीठ से कहा कि हम पैसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामला बंद करने की अर्जी पर सुनवाई
पीठ दोनों इतालवी नौसैनिक- सल्वातोरे गिरोने और मासिमिलानो लातोरे के खिलाफ मामले को बंद करने के केंद्र के आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। इस मामले की सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने पूछा कि क्या धनराशि जमा हो गई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जानते हैं, आप कितनी तेजी से काम करते हैं...
इस पर केन्द्र की ओर से रजत नायर ने पीठ को बताया कि इटली ने पैसे भेजना शुरू कर दिया है। पीठ ने कहा कि केंद्र के वकील ने पहले जल्द सुनवाई पर जोर दिया था और पिछली तारीख पर कहा था कि पैसा तीन दिन में जमा हो जाएगा। पीठ ने कहा, 'हम जानते हैं कि आप कितनी तेजी से काम करते हैं।' नायर ने पीठ से कहा कि जैसे ही पैसा मिलता है, उसे शीर्ष अदालत में जमा कराया जाएगा।


न्यायालय देगा मुआवजा राशि
शीर्ष अदालत ने नौ अप्रैल को केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि इटली द्वारा दोनों भारतीय मछुआरों के परिवारों के लिए दिए जाने वाले 10 करोड़ रुपये उसके खाते में जमा किये जाएं और न्यायालय खुद मुआवजा राशि देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed