फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Comparing Prime Minister to Aurangzeb insult to nation says Maharashtra chief minister eknath shinde

Maharashtra: पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से करने पर भड़के सीएम शिंदे, बोले- यह राष्ट्र का अपमान

Fri, 22 Mar 2024 12:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम मोदी, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे की राम मंदिर के सपने को पूरा किया, उनकी (पीएम मोदी) तुलना औरंगजेब से की जा रही है।

विज्ञापन
Comparing Prime Minister to Aurangzeb insult to nation says Maharashtra chief minister eknath shinde
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष की आलोचना की है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि उनकी (संजय राउत) ये टिप्पणी राष्ट्र का अपमान है।
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने की आलोचना 
एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम मोदी, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे की राम मंदिर के सपने को पूरा किया, उनकी (पीएम मोदी) तुलना औरंगजेब से की जा रही है। यह राष्ट्र का अपमान है। जनता उन्हें चुनाव में इसका जवाब देगी।" उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर बाला साहेब ठाकरे का सपना पूरा किया है। इसके बावजूद वे पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से कर रहे हैं।"
विज्ञापन


संजय राउत ने की औरंगजेब सेपीएम मोदी की तुलना
संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करने के लिए पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के गुजरात लिंक का सहारा लिया। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र को 400 साल पहले औरंगजेब के रूप में संकट का सामना करना पड़ा था। औरंगजेब ने जो भी कुछ किया, वह अब दिल्ली में बैठे दो नेता कर रहे हैं। औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था और मोहम्मद अली जिन्ना का भी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने आगे कहा, "देश की स्थिति शर्मनाक है। औरंगजेब सभी से बहुत प्यार से बात करता था और इसी तरह से उसने साम्राज्य पर कब्जा कर लिया था। उसने फूट डालो और शासन करो की रणनीति अपनाई थी। गुजरात के दो लोग, जो दिल्ली गए हैं वे भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। इतिहास अपने आप को दोहरा रहा है।"


शिवसेना नेता के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि देश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जितनी नफरत दिखाएंगे, उतना ही लोग उन पर प्यार बरसाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का आंकड़ा पार करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed