फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Commuters block rail track over train delay in Gondia Maharashtra

Maharashtra: ट्रेन देरी से आई तो यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 05 Jan 2023 06:56 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गोंदिया
पीटीआई, गोंदिया Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 06:56 PM IST
सार

घटना बुधवार शाम को हुई जब शालीमार/ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। इसके बाद गुस्साए यात्रियों का एक समूह प्लेटफॉर्म नंबर एक की पटरियों पर कूद गए।

विज्ञापन
Commuters block rail track over train delay in Gondia Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में ट्रेनों के देरी से चलने को लेकर यात्रियों ने प्रदर्शन किया। लोग प्रदर्शन करते करते पटरियों पर आ गए। उनके पटरियों पर आने के बाद कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। वहीं पुलिस ने एक ट्रेन की देरी से चलने को लेकर 14 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को हुई जब शालीमार/ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। इसके बाद गुस्साए यात्रियों का एक समूह प्लेटफॉर्म नंबर एक की पटरियों पर कूद गए। जहां ट्रेन नंबर तीन पर पहुंची और देरी को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ट्रेन के लिए रास्ता साफ करने को कहा। उन्होंने कहा कि विरोध के कारण ट्रेन 30 मिनट से ज्यादा लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बाद में प्रदर्शनकारियों पटरी से हट गए और ट्रेन नागपुर के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके तिवारी ने कहा कि तीसरी रेल लाइन पर चल रहे काम के कारण ट्रेनें यहां लेट हो रही हैं।


उन्होंने कहा कि आरपीएफ ने संबंधित प्रावधानों के तहत 14 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को वैध तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed