फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Communal violence spark during stunt

मेरठ: स्टंटबाजी को लेकर सांप्रदायिक टकराव, पथराव और फायरिंग

Fri, 08 Jul 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 08 Jul 2016 09:24 AM IST
सार

  • नूरनगर, ब्रह्मपुरी में दूसरे समुदाय के युवकों ने हुड़दंग के बीच की हवाई फायरिंग
  • युवक को गोली लगने पर दो समुदाय में भिड़ंत, तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश

विज्ञापन
Communal violence spark during stunt
स्टंटबाजी में बवाल - फोटो : Getty

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के नूरनगर में ईद की रात स्टंटबाजी को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। बाइक से स्टंट कर रहे दूसरे समुदाय के युवकों ने हुड़दंग मचाते हुए हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एक युवक को जा लगी। घटना के बाद दोनों समुदायों के लोगों में पथराव के अलावा जमकर हवाई फायरिंग हुई। भीड़ ने एक टेंपो और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


नूरनगर निवासी गुड्डू पुत्र सुभाष एक फैक्ट्री में टेप बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार रात वह अपने चाचा सुंदर पाल की दुकान पर गया था। सड़क के पार लिसाड़ीगेट क्षेत्र की मदीना कॉलोनी है। इस दौरान मदीना कॉलोनी निवासी चार युवक लाल पल्सर बाइक और एक्टिवा पर स्टंट करते हुए वहां आये।
विज्ञापन


युवकों ने वहां हुड़दंग मचाते हुए हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली गुड्डू के बाजू में जा लगी। जिसके बाद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने लिसाड़ी गांव निवासी बाइक सवार राजू को भी साइड मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Communal violence spark during stunt
स्टंट - फोटो : Getty

 भीड़ पीछा करते हुए गली में घुसी तो आरोपी एक धार्मिक स्थल में जा घुसे। घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हो गया।

मदीना कॉलोनी में घुसे गुस्साए लोगों ने टेंपो और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। सूचना पर एडीएम सिटी एसके दूबे, एसपी सिटी ओपी सिंह पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे। एसपी सिटी ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया।

घटना के बाद भाजपाई भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed