{"_id":"5e22b03d8ebc3e4b285d83e0","slug":"commander-lt-general-sk-saini-to-take-over-as-the-new-vice-chief-of-army-staff-on-25-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस ने पहली बार नियुक्ति का आदेश जारी किया, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी बने उपसेना प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीडीएस ने पहली बार नियुक्ति का आदेश जारी किया, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी बने उपसेना प्रमुख
Sat, 18 Jan 2020 12:57 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Southern Army Commander Lt General SK Saini
- फोटो : ANI
दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी 25 जनवरी को नए उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह सीडीसी जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में सैन्य मामलों के विभाग के माध्यम से जारी एक वरिष्ठ सैन्य नियुक्ति का पहला आदेश भी है।
विज्ञापन
कौन हैं एसके सैनीSouthern Army Commander Lt General SK Saini to take over as the new Vice Chief of Army Staff on January 25. This is also the first order of a senior military appointment issued through the Department of Military Affairs headed by Chief of Defence Staff General Bipin Rawat. pic.twitter.com/sf3Ny7njfK
— ANI (@ANI) January 18, 2020विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सैनिक स्कूल कपूरथला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून 1981 में सातवीं जाट बटालियन के रूप में कमीशन दिया गया था। उन्होंने अपनी बटालियन माउंटेन ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स और वेस्टर्न थिएटर में एक कोर की कमान संभाली है।
विज्ञापन
उनके स्टाफ के अनुभव में सेना मुख्यालय में इन्फेंट्री डिवीजन के ब्रिगेड मेजर, जीएसओ 1 (ऑपरेशंस) और डायरेक्टर मिलिट्री ऑपरेशंस की नियुक्तियों का कार्य शामिल है। वह जम्मू कश्मीर में तैनात एक कोर के बीजीएस, परिप्रेक्ष्य योजना निदेशालय और सीओएएस सचिवालय में डीडीजी भी रहे हैं।