{"_id":"6ae28cf7644b11cc2b001d66","slug":"cockroaches-and-flies-found-at-haldiram-restaurant-in-kolkata-outlet-to-remain-closed-for-two-days-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता के हल्दीराम में मिलीं कॉकरोच-मक्खियां; दो दिन बंद रहेगा आउटलेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता के हल्दीराम में मिलीं कॉकरोच-मक्खियां; दो दिन बंद रहेगा आउटलेट
Thu, 29 Oct 2026 05:34 AM IST
शिवम गर्ग
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:34 AM IST
सार
कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। सफाई और कीट नियंत्रण के लिए आउटलेट दो दिन बंद रहेगा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बड़े नाम और ग्राहकों के भरोसे के बावजूद खाद्य सुरक्षा के मानकों में लापरवाही सामने आई है। कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित हल्दीराम के रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच के दौरान खाने के काउंटर की अलमारियों और टेबल के नीचे कॉकरोच व मक्खियां मिलीं। सफाई में खामियां मिलने पर मंगलवार को रेस्टोरेंट बंद करा दिया गया। संचालकों ने साफ-सफाई और कीट नियंत्रण के लिए दो दिन तक रेस्टोरेंट बंद रखने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा जांच के बाद ही इसे खोलने की अनुमति मिलेगी। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को पका हुआ खाना रखने वाली अलमारियों के अंधेरे कोनों में भी कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। इसे खाद्य स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन माना गया।
विज्ञापन
तेल की गुणवत्ता जांचने वाली मशीन भी लगानी होगी
रेस्टोरेंट में कई तरह के तले हुए व्यंजन बेचे जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने रोजाना इस्तेमाल होने वाले तलने के तेल की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए जांच मशीन लगाने का भी निर्देश दिया है। सफाई और स्वच्छता संबंधी उपाय पूरे होने के बाद संचालकों को विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी। निरीक्षण में संतुष्ट होने पर ही रेस्टोरेंट दोबारा खुल सकेगा। दीपावली से पहले ग्राहकों की बढ़ती संख्या के बीच रेस्टोरेंट खुला रखकर कीट नियंत्रण और सफाई का काम करना संभव नहीं था।
विज्ञापन