{"_id":"6a10a2bd01369255130ec0de","slug":"cockroach-janta-party-founder-abhijeet-dipke-s-instagram-account-hacked-cjp-s-backup-account-also-removed-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cockroach Janta Party: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; CJP का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cockroach Janta Party: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; CJP का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया
Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
सार
Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और वह उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी मेटा की तरफ से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़ें- CJP: X पर ब्लॉक होने के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने बनाया नया हैंडल, पोस्ट कर विरोधियों पर कसा तंज
विज्ञापन
एक्स पर अभिजीत दिपके ने मेटा को किया टैग
अभिजीत दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर मेटा को टैग कर लिखा, 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है, मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है'।
CJP के बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिजीत का दावा
वहीं, एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी मेटा की ओर से हटा दिया गया है। दिपके के मुताबिक, यह बैकअप अकाउंट पार्टी के अपडेट और संदेश साझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट के 21 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- कोंकणा सेन शर्मा ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को किया अनफॉलो, अभी भी फॉलोअर्स में शामिल हैं ये बड़े सितारे
अभिजीत दिपके के सवालों पर मेटा के जवाब का इंतजार
हालांकि, मेटा ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बैकअप अकाउंट किसी नियम उल्लंघन की वजह से हटाया गया या फिर किसी अन्य तकनीकी कारण से। कॉकरोच जनता पार्टी हाल के समय में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। पार्टी खुद को युवाओं और जेन-जी की आवाज बताती है और इंटरनेट संस्कृति, मीम्स और डिजिटल कैंपेन के जरिए अपनी पहचान बना रही है।
विज्ञापन
My Instagram account has been hacked.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 22, 2026

@Meta, I have lost access to my Instagram account. Trying to recover it but unable to. pic.twitter.com/bFXBWQAMwa
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 22, 2026
CJP के बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिजीत का दावा
वहीं, एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी मेटा की ओर से हटा दिया गया है। दिपके के मुताबिक, यह बैकअप अकाउंट पार्टी के अपडेट और संदेश साझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट के 21 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
CJP’s backup Instagram account also taken down. https://t.co/j3v97OXAhQ