फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cochin Airport today launch hydro project to generate 14 million units power each year

कोच्ची एयरपोर्ट: आज शुरू होगी पनबिजली परियोजना, हर साल होगा 14 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन 

Sat, 06 Nov 2021 08:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Nov 2021 08:40 AM IST
सार

कोच्ची एयरपोर्ट की पनबिजली परियोजना का उद्घाटन आज केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन करेंगे। 

विज्ञापन
Cochin Airport today launch hydro project to generate 14 million units power each year
पनबिजली परियोजना

विस्तार

दुनिया का पहला पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित हवाई अड्डा, कोच्ची इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। जानकारी के तहत यह एयरपोर्ट खुद की पनबिजली परियोजना शुरू करने जा रहा है। इस परियोजना की शुरुआत शनिवार को होगी। इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट का लक्ष्य कोझीकोड के पास अरिप्पारा में अपने संयंत्र से केएसईबी ग्रिड को बिजली प्रदान करना है। 

विज्ञापन


14 मिलियन यूनिट बिजली होगी पैदा
अनुमान है कि इस जलविद्युत संयंत्र से हर साल 14 मिलियन यूनिट बिजली का उद्पादन होगा। आज 11 बजे केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इस संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारिक बयान में बताया गया कि पांच एकड़ जमीन पर बनी इस परियोजना की लागत करीब 52 करोड़ रुपये है। अनुमान है कि यह संयंत्र साल में 130 दिनों तक पूरी क्षमता के साथ चालू हो सकता है। 
विज्ञापन


पानी के प्रवाह को नियंत्रित करेगा सर्ज टैंक
अधिकारियों ने बताया कि लोड स्वीकृत और अस्वीकृत के समय पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए एक सर्ज टैंक का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 2.25 मेगावाट क्षमता की दो मशीनों द्वारा यह संचालित होगा। यह कुल 4.5 मेगावाट क्षमता को स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed