{"_id":"58e13c814f1c1b483e5b4512","slug":"coalgate-cbi-special-court-allows-navin-jindal-to-travel-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलगेट : नवीन जिंदल को विदेश जाने की मिली अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलगेट : नवीन जिंदल को विदेश जाने की मिली अनुमति
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नवीन जिंदल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति और कोयला घोटाले में आरोपी नवीन जिंदल को सीबीआई की विशेष अदालत ने बिजनेस के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विशेष सीबीआई जज भारत पाराशर ने शनिवार को जिंदल की याचिका पर उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति प्रदान कर दी। जिंदल ने सात अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच अमेरिका और इटली जाने की अनुमति मांगी थी। हालांकि अदालत ने उन पर कुछ बंदिशें लगाई हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद को अपनी यात्रा से लौटने के सात दिन के अंदर जांच अधिकारी और अदालत को उनके यात्रा स्थलों का ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा। अदालत ने कहा, ‘वह सबूतों से छेड़छाड़ न करें और न ही किसी गवाह को किसी तरह से प्रभावित करने का प्रयास करें।’
विज्ञापन