फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal crisis 29 percent production increased in the month of April, 9.26 percent increase in electricity generation

ऊर्जा संकट: अप्रैल माह में बढ़ा 29 फीसदी कोयला उत्पादन, बिजली संयंत्रों को 18 फीसदी ज्यादा हुई आपूर्ति

Wed, 11 May 2022 07:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 May 2022 07:09 AM IST
सार

कोयला आधारित बिजली उत्पादन अप्रैल में सालाना आधार पर 9.26 फीसदी बढ़कर 10,025.9 करोड़ इकाई पहुंच गया। मासिक आधार पर 2.25 फीसदी बढ़ा।

विज्ञापन
Coal crisis 29 percent production increased in the month of April, 9.26 percent increase in electricity generation
कोयले उत्पादन। - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में जारी बिजली संकट के बीच कोयला उत्पादन अप्रैल में सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 6.65 करोड़ टन पहुंच गया। पिछले साल समान महीने में उत्पादन 5.16 करोड़ टन रहा था।

विज्ञापन


बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति

  • अप्रैल 2021--- 5.23
  • अप्रैल 2022 +18.15 फीसदी--- 6.18

आपूर्ति करोड़ टन में/ कोयला मंत्रालय के आंकड़े

100 फीसदी क्षमता पर परिचालन

  • शीर्ष-37 कोयला उत्पादक खानों में 22 ने 100 फीसदी से अधिक क्षमता पर परिचालन किया, जबकि 10 खानों की उत्पादन क्षमता 80 से 100 फीसदी के बीच रही है।
  • विज्ञापन
  • कोयला मंत्रालय ने कहा कि अक्तूबर, 2021 के अंत से आयातित कोयले की कीमतों में गिरावट आ रही है।

कोयला सचिव एके जैन ने कहा कि मौजूदा बिजली संकट की मुख्य वजह विभिन्न स्रोतों से बिजली उत्पादन में तेज गिरावट है। इसमें कोयले की कमी की कोई भूमिका नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 9.26 फीसदी इजाफा
कोयला आधारित बिजली उत्पादन अप्रैल में सालाना आधार पर 9.26 फीसदी बढ़कर 10,025.9 करोड़ इकाई पहुंच गया। मासिक आधार पर 2.25 फीसदी बढ़ा। ताप बिजलीघरों का उत्पादन पिछले साल अप्रैल में 9,383.8 करोड़ इकाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed